Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    दिल्ली में कॉलेज के बाहर छात्रा नरगिस की रॉड से मारकर हत्या, शादी से इनकार पर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में पॉश इलाके मालवीय नगर में एक दिनदहाड़े एक लड़की का लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। यह वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में हुई। सिर पर हमला करने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, इसलिए उसने हत्या कर दी।

    दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं ने लोगों में सनसनी फैला दी है। अब दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शुक्रवार को एक लड़की की हत्या हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम नरगिस था। फरार आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।

    जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर में करीब 22-23 साल की लड़की नरगिस पर एक पार्क में लोहे की रॉड से हमला किया गया। सिर पर लोहे की रॉड मारने से वह बुरी तरह घायल हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने लड़की का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.