Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    हॉकी इंडिया महिला टीम में बनारस की दो खिलाड़ी चयनित: नेशनल खिलाड़ी पूर्णिमा यादव और कोमल पाल को सेलेक्टर ने दिया मौका, परिजनों में खुशी

    • Hindi News
    • Local
    • Uttar pradesh
    • Varanasi
    • Two Players From Banaras Selected In Hockey India Women’s Team Varanasi National Players Purnima Yadav And Komal Pal Given Chance By Selector, Family Members Happy

    2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    कोमल पाल और पूर्णिमा यादव।

    भारत ने सोमवार को हॉकी इंडिया के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें बनारस को भी भागीदारी मिली। नीदरलैंड्स के लिए घोषित हॉकी टीम में बनारस की दो खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसमें पूर्णिमा यादव और कोमल पाल भी टीम में शामिल हैं। दोनों के चयन के बाद परिजन बेहद खुश है तो बनारस का भी मान बढा है।

    वाराणसी की चयनित खिलाड़ियों के कोच सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों विवेक सिंह हॉकी अकादमी की प्रशिक्षु कोमल मूल रूप से पांचों शिवाला के इनरखा की रहने वाली है। वह अब तक दो बार नेशनल टीम में शामिल होकर हॉकी के मैच खेल चुकी हैं। डिफेंडर पोजीशन से खेलने वाली कोमल के पिता दूध का कारोबार करते हैं। कोमल की गेंद पर पकड़ बेहतरीन रहती है। अकादमी के कोच सुधीर ने बताया कि ​​​​​​हरहुआ के चक्का ग्रामसभा की रहने वाली पूर्णिमा यादव भी दो नेशनल में खेल चुकी है। दोनों में ही यूपी का कांस्य पदक रहा। प्रदेश की सब जूनियर टीम की कमान संभाल चुकी पूर्णिमा फारवर्ड पोजीशन से खेलती है। हॉकी की नेशनल टीम में उन दोनों का चयन यूपी और बनारस के लिए गौरव की बात है। कोच का दावा है कि दोनों शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगी।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.