हरदोई43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरदोई में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर।
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में भरखनी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौत हो गयी। वहीं पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुत्र को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि पाली थाना क्षेत्र के ज्युरा निवासी उदयवीर अपने पुत्र मुनेंद्र के साथ ट्रैक्टर लेकर पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के अल्हागंज से नल की बोरिंग का सामान खरीदने जा रहा था। जैसे ही दोनों भरखनी मार्ग पर पहुंचे, तभी ट्रैक्टर में डीजल खत्म हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर पिता-पुत्र दोनों उसमें डीजल डालने के बाद पम्प में बनी एयर को निकाल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिता पुत्र दोनों को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को करीब 100 मीटर घसीटते हुए साथ ले गया। जिससे उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गयी। उसका पुत्र मुनेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल मुनेंद्र को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक उदयवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक उदयवीर खेती किसानी करता था। उसके मुनेंद्र, रजनीश, ब्रजेश तीन पुत्र और एक पुत्री है।