सहारनपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोर्ट में नागिन डांस करती महिला।
सहारनपुर की दीवानी कचहरी में अपर परिवार न्यायालय की कोर्ट में एक महिला अचानक से नागिन डांस करने लगी। महिला फर्श पर लेट और डांस करने लगी। महिला अपने मुंह से सांप की तरह आवाज निकालने लगी। किसी अलग भाषा में बोल भी रही थी। करीब 15 से 20 मिनट चले नागिन डांस के बाद वह शांत हुई और उसका भाई उसे लेकर चला गया। घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका एक वीडियो सामने आया है।
कोर्ट में चल रही थी सुनवाई
गुरुवार को अपर परिवार न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई चल रही थी। अचानक से एक महिला के गिरने की आवाज सुनाई दी। महिला ने फर्श पर गिरते ही नागिन डांस करना शुरू कर दिया। मुंह से सांप की तरह आवाज निकाल रही थी। बीच-बीच में कुछ अलग भाषा में बोल रही थी। जिस भाषा को कोई समझा नहीं पाया।
अलग भाषा में बोल रही थी महिला
यह दृश्य देखकर कोर्ट में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला को पंखे के नीचे भी लिटाया। लेकिन उसका नागिन डांस नहीं रूका। महिला के साथ आए उसके भाई ने कहा, थोड़ी देर में शांत हो जाएगी। हुआ भी वहीं। 15 से 20 मिनट में महिला शांत हुई और उसका भाई उसे लेकर चला गया। महिला का अपर परिवार न्यायालय में केस विचाराधीन है। उसकी को लेकर वह गुरुवार को कोर्ट में आई थी।