Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    सर्बिया गए बुलंदशहर के युवक का नहीं चल रहा पता: रक्षा बंधन पर बहन ने सरकार लगाई गुहार, कहा- उसके भाई को लगाया जाए पता

    बुलंदशहर42 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    बुलंदशहर में रक्षा बंधन पर भाई का इंतजार करती बहन।

    बुलंदशहर में रक्षा बंधन के पर्व पर बहन ने भाई को भारत लाने की गुहार लगाई है। सिकन्द्राबाद हाल निवासी चंदन कुमार एजेंट के साथ 24 अगस्त को सर्बिया गया था। मूल रूप से बिहार निवासी इलेक्ट्रिशियन चंदन को मेडिकली अनफिट होने पर चंदन को 29 अगस्त को अहमदाबाद (भारत) लौटना था। चंदन तीन बहनों का अकेला भाई है। रक्षा बंधन के पर्व पर चंदन के घर में मातम पसरा है। चन्दन का चार दिन से परिवार से संपर्क परिवार से नहीं हो रहा है। जिससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

    परिजनों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बिहार के छपरा जिले की मूल निवासी देवमती देवी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से नगर की टीचर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति रतन राय पंजाब में नौकरी करते हैं। उनका बेटा चंदन कुमार (32) इलेक्ट्रिशियन है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता था। एक एजेंट के माध्यम से वह गत 24 अगस्त को नौकरी के लिए सर्बिया गया था। सर्बिया पहुंचने पर चंदन का किसी कारण मेडिकल नहीं हो पाया। जबकि उसके साथ गए अन्य लोगों का मेडिकल हो गया। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया। इस बीच चंदन की अपने परिजनों से बात भी हुई।

    परिजनों ने पीएमओ को ट्वीट किया

    डिप्रेशन के चलते एजेंट ने उसे भारत वापसी के लिए कहा और 27 अगस्त की रात 11 बजे वापसी का अहमदाबाद के लिए टिकट करा दिया और परिजनों से चंदन को अहमदाबाद से रिसीव करने के लिए कहा। चंदन को 27 अगस्त की रात 9 बजे एयरपोर्ट पर वीडियो कॉल के जरिए देखा गया। चंदन ना तो अहमदाबाद पहुंचा और ना ही उसकी चार दिनों से कोई खोज खबर मिल रही है। चंदन की बहन लाली कुमारी ने बताया कि जब एजेंट से बात की जाती है तो वह उसके बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने चंदन की सलामती और भारत वापसी के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने पीएमओ को ट्वीट भी किया है।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.