Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    शिवपाल यादव बोले- गरीबों की नहीं सुन रही भाजपा सरकार: जनता से किया गया वादा अधूरा, प्रदेश में विकास का सारा काम रूका है

    सुलतानपुर26 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर में स्वागत किया।

    लखनऊ से गाजीपुर जा रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में उत्तर प्रदेश में परेशानियों की बाढ़ सी आ गई है। सरकार गरीबों की सुन नहीं रही। जनता से किया गया वादा भी नहीं पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में विकास का सारा काम ठप पड़ा हुआ है।

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते गाजीपुर जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कूरेभार के समीप सपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि मैं पूर्वांचल दौरे पर निकला हूं, लेकिन इस दौरान मुझे सरकार द्वारा किया गया एक भी काम नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादियों की देन हैं। सरकार ने इसको भी पूरे मन से नहीं बनवाया।

    इन्होंने किया स्वागत

    कूरेभार के पास शिवपाल सिंह यादव के पहुंचने पर सपाइयों ने पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाजवादी नेता मकसूद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज यादव, प्रमुख महासचिव तौफीक खान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, नफीसा खातून, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमला यादव की अगुवाई में उनका स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें गांव-गांव पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए कहा।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.