Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    शाहजहांपुर पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार: दो करोड़ की अफीम बरामद, बिहार से सस्ते दाम में लाकर यूपी में करते थे तस्करी

    शाहजहांपुर15 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    पुलिस ने करोड़ों की अफीम के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    शाहजहांपुर में एसओजी ने थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो करोड़ रुपए की अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37 हजार रुपए की नकदी और बाइक भी बरामद की है।

    एक तस्कर झारखंड का रहने वाला है। वहीं झारखंड के किसानों से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर यूपी के अलग-अलग राज्यों में महंगे दामों पर बेचता था। इससे पहले भी दोनों तस्कर शाहजहांपुर में अलग-अलग कस्बों में अफीम की तस्करी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    शाहजहांपुर में एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी युवक बाइक से अफीम की तस्करी करने वाले हैं। एसओजी टीम ने थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की मदद से हाईवे किनारे स्थित आश्रम के पास घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया तभी पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है। तलाशी लेने पर बाइक की डिग्गी से पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद की है।

    झारखंड का रहने वाला एक आरोपी
    बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए बताई गई है। आरोपी राजन कुमार झारखंड और श्रीकृष्ण शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजन झारखंड का रहने वाला है। इस कारण उसकी झारखंड के रहने वाले किसानों से अच्छी पहचान है। तस्कर राजन सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर उसको महंगे दामों पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेच देता था।

    अलग-अलग कस्बों में करते थे तस्करी
    इससे पहले शाहजहांपुर के भी अलग-अलग कस्बों में अफीम की तस्करी कर चुका है। आरोपी अफीम की तस्करी करने के लिए थाना जलालाबाद क्षेत्र में जाने वाले थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी झारखंड का रहने वाला है। वहां से सस्ते दामों पर खरीदकर अफीम शाहजहांपुर में महंगे दामों पर बेचने आए थे। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.