Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    शामली पुलिस ने 18 अपराधियों को पकड़ा: NBW में चल रहे थे वांछित, SSP के आदेश पर अभियान चलाकर पकड़े गए

    शामली13 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    शामली पुलिस प्रशासन ने आज जनपद के सभी थानों में अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कई मामलों में वांछित चल रहे वारंटी, वंचित, NBW अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के आदेश दिये थे। जिसमें जनपद के सभी थानों से देर रात पुलिस ने दबिश डालकर करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि जनपद में अलग-अलग आपराधिक मामलों में वारंटी की अभियान के तहत गिरफ्तारी की गई है। सभी के खिलाफ आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए अब जेल भेजा जा रहा है।

    इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.