Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    शहर का पहला मॉडल मार्केट होगा ब्रह्मपुत्रा कंप्लैक्स: 3 करोड़ रुपए का बजट होगा खर्च , म्यूजिकल फाउंटेन , बेंच और प्लास्टिक फ्री होगा बाजार

    नोएडा9 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    मॉडल बाजार बनने के बाद इस तरह से दिखेगा ब्रह्मपुत्र कंप्लैक्स

    नोएडा में ब्रह्मपुत्रा कंप्लैक्स को मॉडल बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है। इससे पहले सेक्टर-18 को कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित किया गया था। इस बाजार को लुक दिया जाएगा कि लोग यहां आए और समय बिताए। उनके खाने पीने से लेकर मनोरंजन, सेल्फी पाइंट से लेकर बैठने तक के इंतजाम किए जाएंगे। प्राधिकरण की सलाहकार कंपनी ओरायन आर्किटेक्ट ने इसका मॉडल प्राधिकरण अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया। जिसे अप्रूव कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

    कंप्लैक्स में टाइल्स के स्थान पर लगेंगे ग्रेनाइट के पत्थर

    कंप्लैक्स में टाइल्स के स्थान पर लगेंगे ग्रेनाइट के पत्थर

    इस बाजार को मॉडल बनाने के लिए दो स्टेज में काम होगा। पहला इलेक्ट्रिकल और दूसरा सीविल। प्राधिकरण के ईएंडएम विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल ने बताया कि बाजार के कोने में एक ट्रांसफॉर्मर लगा है। जिसे हटाकर बाजार के पीछे किया जाएगा। इसके अलावा आकर्षक बिजली के पोल का जाल बाजार के चारों ओर बिछाया जाएगा, जो बाजार को आकर्षक लुक देंगे। इस पर करीब 60 लाख रुपए का बजट खर्च होगा।

    फ्रंट साइड से ऐसा दिखेगा बाजार

    फ्रंट साइड से ऐसा दिखेगा बाजार

    वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल ने बताया कि बाजार में जितनी भी दुकानें है, उन दुकानों का एक साइज का बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें वह अपने दुकान का नाम डिस्प्ले करेंगे। दुकानों के बाहर वाक-वे का सारा टाइल्स उखाड़ कर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा, जो बाजार को आकर्षक लुक देगा। जिस कोने से ट्रांसफॉर्मर हटाया जाएगा, उस जगह पर म्युजिकल फाउंटेन बनाया जाएगा। फुटपाथ पर भी टाइल्स लगेंगे, वाक-वे व फुटपाथ के बीच ड्रेन का कवर किया जाएगा। इस पर करीब ढाई करोड़ का बजट खर्च होगा।

    बनने के बाद कुछ ऐसा लुक देगा कंप्लैक्स

    बनने के बाद कुछ ऐसा लुक देगा कंप्लैक्स

    लोगों के बैठने के लिए बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के चेयर लगेगी, पत्थर के स्टूल बनाएं जाएंगे। बाजार के दोनों तरफ ऊपरी हिस्से में ब्रह्मपुत्र मार्केट लिखा जाएगा। सबसे अधिक आश्चर्य चकित करने वाली बात यह होगी कि बाजार पूरी तरह से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त होगा। बाजार से निकलने वाला कचरा उसी बाजार में निस्तारित किया जाएगा।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.