लखनऊ19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल।
यूपी में मौजूदा समय व्यापारी सुरक्षित है। वह इसकी वजह से अपना कारोबार खुल कर रहे है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के 20 वें स्थापना दिवस पर यह बात सांसद नरेश अग्रवाल ने कही। हजरतगंज स्थित एक निजी होटज में हुए सम्मेलन के दौरान नरेश अग्रवाल ने नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत पर प्रसन्नता ज़ाहिर की। उन्होंने इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
कहा कि 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में भी हम जीतेंगे। उसके बाद 2024 में होने जा रहे लोक सभा चुनाव को जीतकर नरेन्द्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर बिना वजह की राजनीति कर रहा है, जबकि देश की सरकार मणिपुर की स्थिति पर नियंत्रण किए हुए है।
भारत में आज कोई भूखा नहीं सोता
भारत की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत एक मात्र विकासशील देश है जहां दुनिया की सबसे बड़ी आब़ादी होने के बावजूद भी कोई भी भूख से नहीं मर रहा है। उन्होंने आब़ादी के एक बड़े हिस्से को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की केन्द्र सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।
व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित है
प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में व्यापारी सुरक्षित है। प्रदेश में किसी भी जगह कोई फिरौती एवं अपहरण की घटना नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उप्र के व्यापारी अपने सकारात्मक उद्देश्य के लिए एकजुट होकर, राज्य के उत्थान और अपने राष्ट्र की प्रगति में साझा योगदान दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का 20 वां स्थापना दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें नेताओं, सदस्यों और समर्थकों को संगठन की उपलब्धियों पर विचार करने और राज्य और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करने के लिए एक मंच पर सभी एकत्रित हुए।
यह लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे
कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला ने किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि, कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय गुप्ता, अनूप गर्ग एवं प्रदेश मंत्री अभिषेक अग्रवाल, आलोक शाह, मनमोहन गुप्ता, अंकुर जैन व अमित अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, प्रदेश मंत्री सागर अग्रवाल, विवेक सेठ व सागर गुप्ता ने भी संबोधित किया।