Sunday, December 10, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण सपरिवार पहुंचे अयोध्या: रामलला का दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद; भव्य मंदिर निर्माण का किया अवलोकन

    अयोध्या41 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    सर्वोच्च न्यायालय में श्री राम मंदिर का पक्ष रखने वाले वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य के परासरण सपरिवार अयोध्या पहुंचे।

    अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय में श्री राम मंदिर का पक्ष रखने वाले वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य के परासरण सपरिवार अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले भगवान रामलला के निर्माणाधीन मंदिर की प्रगति देखी और अस्थाई मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया।

    श्री राम जन्म भूमि पहुंचने पर ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय सहित सदस्य डॉ अनिल मिश्र, विहिप पदाधिकारी गोपाल, ने उनका स्वागत किया। परासरन ने भगवान श्रीराम लला को अपनी श्रद्धा निवेदित की, परिजनों के साथ दीपदान और भगवान को झूला भी झुलाया।

    ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मंदिर निर्माण की जानकारी लेते वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण

    ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मंदिर निर्माण की जानकारी लेते वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण

    स्थानीय पुजारी संतोष तिवारी वा प्रेमचंद ने उन्हे अंगवस्त्र उढा़कर उनके शतायु होने की मंगल कामना की। श्री परासरन रामलला के दर्शन उपरांत जन्मभूमि पथ, राममंदिर कार्यशाला का अवलोकन किया। वही अम्मा जी मंदिर जाकर भी पूचन अर्चन किया।

    श्री राम जन्मभूमि परिसर में बना रहे भगवान श्री राम के भाव मंदिर का अवलोकन करते वरिष्ठ अधिवक्ता

    श्री राम जन्मभूमि परिसर में बना रहे भगवान श्री राम के भाव मंदिर का अवलोकन करते वरिष्ठ अधिवक्ता

    शुक्रवार को परिजनों के साथ अयोध्या पहुंचे थे के. परासरन एक स्थानीय होटल में रात्रि विश्राम के पश्चात शनिवार प्रातः रामनगरी पहुंचे।

    श्री राम जन्मभूमि पहुंचने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को गले लगाते के परासरण

    श्री राम जन्मभूमि पहुंचने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को गले लगाते के परासरण



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.