लखीमपुर-खीरी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी में चंद्रयान-3 की लैंडिग के लिए हवन-पूजन।
लखीमपुर खीरी में विश्व हिंदू परिषद चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए हनुमान चालीसा का पाठ और विशाल यज्ञ हवन पूजन किया। भगवान भोलेनाथ की आरती कर चंद्रयान-3 के सफलता की कामना की। डीसी बांग्ला रोड फॉरेस्ट कॉलोनी लखीमपुर में रामेश्वरम नाथ शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
विश्व हिंदू परिषद संगठन ने कहा कि इसरो प्रमुख ने चंद्रयान तीन के लैंडिंग का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। इसको लेकर भगवान भोलेनाथ का काजल अभिषेक एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा, विपिन मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी भाजपा से कुलभूषण सिंह, राम पांडे, अनूप मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, विपुल सेठ, विनय तिवारी, बृजेश मिश्रा, प्रज्वल शुक्ला, विजय सिंह, निराले पांडे, शुभम मिश्रा, पवन सत्य प्रकाश आदि हिंदू परिषद भाजपा युवा वाहिनी बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।