खुर्जा36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इसरो द्वारा चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने पर राष्ट्र चेतना मिशन कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। शहीद चौक पर 501 दीप जलाकर देशवासियों को बधाई दी।
राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि चंद्रमा के साउथ पोल पर रोवर उतारने वाला पहला देश बनने पर भारत के सभी लोग अभिभूत हैं। उन्होंने बताया कि भारत की इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने पूरी दुनिया में इसरो और हिंदुस्तानी वैज्ञानिकों की प्रतिभा का परचम लहरा दिया है।

इस ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश गौरवान्वित है। संस्था के संरक्षक सीए मनीष मांगलिक ने भी भारत के इसरो के साथ ही पूरे देश का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी भारतवासियों को विश्वगुरु भारत की ओर बहुत बड़ा कदम बताया। संस्था के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर 501 दीपों से शुभकामना संदेश लिखकर भव्य आतिशबाजी कर खुशी जताई।
साथ ही इसरो और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है l राष्ट्र चेतना मिशन के संरक्षक सीए मनीष मांगलिक, अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव स्वदेश चौधरी, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, आचार्य कृष्ण मिश्रा, मयूर अग्रवाल, पवन ठाकुर, विकास सिंह, मनीष कुमार, शुभ शर्मा, रजनीश कुमार, न्यू गुप्ता, चाहत राजपूत आदि सम्मिलित रहे।