रायबरेली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी है। वहीं पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी बदमाश अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य है। पुलिस पकड़े गए गिरोह से पूछताछ कर रही है।
पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का है। जहां हिलगी नहर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी आई हुई दिखाई पड़ी। पुलिस ने जैसे ही गाड़ी को रोकने का इशारा किया उसी समय गाड़ी के अंदर बैठे बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जब तक पुलिसकर्मी को समझ पाए, तब तक सभी बदमाश बोलेरो लेकर भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी का पीछा शुरू किया। सभी बदमाश अपने आप को पुलिस से घिरता देख गोली चलाते हुए गाड़ी से कूद कर इधर-उधर भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

वहीं पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गोली लगने से घायल बदमाशों की पहचान शाहिद पुत्र सुंदी अली निवासी कुरैशी का पुरवा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ व तानसेन लोनिया पुत्र महारथी लोनिया निवासी गुंदापुर थाना लालगंज जनपद रायबरेली के रूप में हुई पकड़े गए।

शटर काट कर सर्राफे की दुकान को बनाते थे निशाना
सभी बदमाश हाईवे के किनारे शटर काट कर सर्राफे की दुकान को निशाना बनाते थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक बोलेरो गाड़ी, चार मोटरसाइकिल, सोने चांदी के जोरदार व नगदी समेत 315 बोर के दो तमंचे एक जिंदा कारतूस व दो कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। वहीं गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा
अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि लालगंज थाना क्षेत्र हरचंदपुर थाना क्षेत्र समेत कई थाना क्षेत्र से चोरी की घटना होती थी। सत्तर काटकर चोर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

जिसे चेकिंग अभियान के माध्यम से पकाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी में 7 लोग सवार पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर जबरदस्त फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने अपने बचाव में फायर किया जिससे तो बदमाशों के पैर में गोली लग गई है। उन्हें भर्ती करवा दिया गया है बाकी पांचो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही।