Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    ‘राजभर दलाली करने के लिए चुनाव जीतकर आते हैं’: शिवपाल सिंह यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर किया तंज, दारा सिंह को बताया धोखेबाज

    मऊ22 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर तंज किया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, उनके जैसे लोग दलाली करने लिए चुनाव जीत कर जाते हैं। “यूपी में अब कोई यादव सीएम नहीं बनेगा” इस सवाल पर शिवपाल ने कहा, “राजभर ऐसी ही बातें करते हैं।

    अभी मैंने आप लोगों को बताया भी, उनकी बातों का कोई ठिकाना नहीं है। ये जिस तरह के बयान देते हैं, जनता इनको बिल्कुल पसंद नहीं करती है। जनता सब समझ चुकी है। वहीं उन्होंने दारा सिंह को धोखेबाज बताया।”

    सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे शिवपाल

    बता दें, मऊ की घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के प्रचार के लिए शिवपाल सिंह यादव मऊ पहुंचे हैं। जहां उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। शिवपाल यादव ने अंसारी परिवार पर कहा कि मुख्तार अंसारी कभी भी समाजवादी पार्टी का हिस्सा नहीं रहे हैं। वहीं शोएब अंसारी उर्फ मुन्नू अंसारी के बारे में कहा कि वो पिता-पुत्र समाजवादी पार्टी का हिस्सा पहले भी रहे हैं और अभी भी हैं।

    शिवपाल यादव ने बैठक में कहा, ओमप्रकाश राजभर की बातों का कोई ठिकाना नहीं है।

    शिवपाल यादव ने बैठक में कहा, ओमप्रकाश राजभर की बातों का कोई ठिकाना नहीं है।

    “ऐसे लोगों पर जनता को भरोसा नहीं करना चाहिए”

    उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी बड़े अंतर के साथ मऊ की घोसी विधानसभा में चुनाव जीत रही है। मुन्नू अंसारी सपा के लिए प्रचार कर रहे हैं, ये समाजवादी के लिए अच्छा है। घोसी में जो उपचुनाव हो रहा है इसको हम लोग जीतेंगे। उन्होंने दारा सिंह चौहान को दल बदल करने वाला बताया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर जनता को भरोसा नहीं करना चाहिए। दारा सिंह चौहान ने अपने लोगों के साथ धोखा किया है। भारतीय जनता पार्टी भी अब तक लोगों के साथ धोखा करती आ रही है। ओमप्रकाश राजभर पर कहा की राजभर समाज के लोग सम्मानित हैं। उन लोगो को ऐसे नेताओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

    शिवपाल यादव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव को लेकर चर्चा की।

    शिवपाल यादव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव को लेकर चर्चा की।

    “वह अपने बल पर सरकार नहीं बना पाएंगे”

    बता दें, मऊ में ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यूपी में अब अखिलेश यादव ने वह बीज बो दिया कि कोई यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा। अब अखिलेश को पटेल, मौर्य, चौहान, बिंद, निषाद और राजभर को सीएम बनाना पड़ेगा। वह अपने बल पर सरकार नहीं बना पाएंगे।

    स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया दगा हुआ कारतूस

    स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा, वे दगा हुआ कारतूस हैं। देखा नहीं सपा वालों ने उन पर भी जूता चला दिया। बता दें, 2022 में सपा से गठबंधन कर राजभर ने चुनाव लड़ा था। लेकिन परिणाम आने के बाद उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया था। उसके बाद से ही ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहते हैं।

    यह खबर भी पढ़ें-

    ओपी राजभर बोले-यूपी में अब कोई यादव CM नहीं बनेगा: अखिलेश यादव ने वह बीज बो दिया है; घोसी उपचुनाव को लेकर सपा प्रमुख को दी चुनौती

    जब उनसे यह सवाल किया गया कि अगर अखिलेश यादव उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं तो क्या वे बनेंगे। इस पर कहा- अखिलेश यादव कैसे मुख्यमंत्री बनवाएंगे। उनको कौन वोट देगा और कौन जाएगा वहां पर लात खाने के लिए। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती भी दे दी और कहा कि AC से बाहर निकलें। यहां 2 सितंबर को ही हार-जीत का फैसला हो जाएगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.