Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    यूपी में चुनाव से पहले बदले गए मुख्य चुनाव अधिकारी: नवदीप रिणवा लेंगे अजय कुमार शुक्ला की जगह

    लखनऊएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक

    यूपी के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी 1999 बैच के आईएएस अफसर नवदीप रिणवा होंगे। 2024 के चुनाव से पहले की गई ये तैनाती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है और यहां पर लोकसभा की 80 सीटें है। नवदीप लखनऊ से दिल्ली तक कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वो अलीगढ़ के मंडलायुक्त हैं। केन्द्र से अधिसूचना जारी होने के बाद मौजूदा मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की जगह लेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनकी नियुक्ति के संबंध में गुरुवार को नोटिस जारी कर दिया गया है।

    इसके पहले भी वेकेंटश्वर लू 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। तब अजय कुमार शुक्ला को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। 9 अगस्त 2019 से अजय कुमार शुक्ला के पास ये कार्यभार था।

    पिता पंजाब भाजपा अध्यक्ष थे
    पंजाब के रहने वाले नवदीप रिणवा उत्तर प्रदेश में साल 2000 से लेकर अभी तक 34 विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नवनीत रिणवा अयोध्या मंडल के कमिश्नर भी रह चुके हैं। नवदीप रिणवा के पिता बृज लाल रिणवा गणित के प्रोफेसर थे और पंजाब भाजपा के 1997-सितम्बर 2003 तक प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी रितु रिणवा वकील हैं।

    आईएएस नवदीप रिणवा की पहली नियुक्ति साल 2000 में एसडीएम के तौर पर पीलीभीत में की गई थी। इसके बाद फरवरी 2003 से जून 2004 के बीच नवदीप रिणवा को मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर बदायूं, आगरा और कानपुर देहात जिले में तैनात किया गया था। कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी से उनका तबादला कर मऊ का डीएम बनाया गया था। साल 2005-06 के दौरान उनको उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव बनाया गया।

    कई जिलों के रह चुके हैं डीएम
    मार्च 2006 से जनवरी 2007 के बीच उनको बिजनौर का डीएम बनाया गया था। बिजनौर डीएम के बाद उनकी फिर से लखनऊ वापसी हुई और उन्हें स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया। बाद में उन्हें यूपी लोकल बॉडिज में डायरेक्टर बना दिया गया। मई 2007 में नवदीप रिणवा का तबादला लखीमपुर खीरी के डीएम के तौर पर किया गया। लखीमपुर खीरी के बाद उन्होंने बतौर पीलीभीत और बदायूं के डीएम का कार्यभार भी सम्भाला।

    मई 2009 में उन्हें शासन में विशेष सचिव बनाया गया। इसके बाद जुलाई 2009 में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में एमडी बनाया गया। उन्होंने मार्च 2010 से फरवरी 2011 के बीच लखनऊ में बतौर स्पेशल सेक्रेटरी काम किया। लेकिन फरवरी 2011 से फरवरी 2014 के बीच नवदीप रिणवा ने शाहजहांपुर, बुलंदशहर और मेरठ के डीएम के तौर पर काम किया।

    सितंबर 2014 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए
    फरवरी 2014 में नवदीप लखनऊ में विशेष सचिव के पद पर रहे वहां से उनका तबादला मेरठ डीएम के तौर पर हो गया। लेकिन सितंबर 2014 में नवदीप रिणवा प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय में बतौर पीएस काम किया है। इसके बाद उन्हें पहले स्वास्थ्य और फिर रसायन और उर्वरक मंत्रालय में ज्वाइंट सेकरेट्री बनाया गया।

    दिल्ली से नवंबर 2021 में लगभग सात साल बाद उनकी यूपी में वापसी हुई और उन्हें UPSRTC का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। जिसके बाद जनवरी 2022 में उन्हें अयोध्या मंडल का कमिश्नर बनाया गया था।इसके बाद उन्हें अलीगढ़ मंडलायुक्त बनाया गया, जहां अभी वो कार्यरत हैं। जल्द ही वो मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.