फिरोजाबाद10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुहल्लेवासी पार्षद के साथ पांचवें दिन भी धरने पर बैठे।
फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 47 में गलियां न बनने से नाराज मुहल्लेवासी पार्षद के साथ पांचवें दिन भी धरने पर बैठे। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। वार्ड में टूटी नालियों की मरम्मत न करने का आरोप लगाया है। नगर निगम में दूसरे बोर्ड का चुनाव होने बाद भी नई आबादी वाले वार्डों के हालात नहीं सुधर पा रहे हैं। वार्ड 47 दुर्गेश नगर में हजारों की आबादी वर्षों से गंदगी, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से जूझ रही है।
गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे
पार्षद नुरुल हुदा लाल राइन का कहना है कि नगर निगम चुनाव के बाद कच्ची गलियां बनाने, टूटी नालियों में मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के लिए पाइप लाइन बिछाने, विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निरंतर शिकायत पत्र दिए जा रहे हैं। लेकिन वार्ड में किसी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है। वर्षा के मौसम में नाली टूटी होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर जाता है। गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं।

जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का निदान न होने तक आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर सलमा बेगम, रुखसाना बेगम, गुड़िया बेगम, परवीन बेगम, साजिया बेगम, अफजाल खां, चांद खान, मुन्नी, अनीश, सोनू, मुकीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।