Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    मुरादाबाद में पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ: तीन दिन पहले दो शावकों के साथ ग्रामीण के घर में घुसा था; खौफ में थे आसपास के गांव वाले

    मुरादाबादएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक

    मुरादाबाद के गांव में पिंजड़े में फंसा तेंदुआ।

    मुरादाबाद में एक तेंदुआ पिंजड़े में फंसा है। 3 दिन पहले तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ एक ग्रामीण के घर में घुस गया था। इसके बाद से पूरे इलाके में तेंदुए को लेकर खौफ था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजड़ा लगाया था। शनिवार को देर रात तेंदुआ इस पिंजड़े में फंस गया है। हालांकि उसके साथ देखे गए दो शावकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। तेंदुए को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखेड़ी में मंगलवार रात अजयपाल सिंह के घर में एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ घुसा था। इसके बाद पूरे गांव में खलबली मच गई थी। जंगल में अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों ने तेंदुए को देखे जाने की जानकारी वन विभाग की टीम को दी थी। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने जंगल में संभावित स्थानों पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। शनिवार रात को एक तेंदुआ इस पिंजरे में फंस गया है। पिंजरे में फंसे तेंदुए को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस की मदद से वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटाया। इसके बाद टीम तेंदुए के पिंजड़े को अपने साथ ले गई।

    देखिए तस्वीरें

    तेंदुए के पिंजड़े को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

    तेंदुए के पिंजड़े को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

    तेंदुआ 3 दिन पहले अपने दो शावकों के साथ एक ग्रामीण के घर में घुसा था।

    तेंदुआ 3 दिन पहले अपने दो शावकों के साथ एक ग्रामीण के घर में घुसा था।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.