Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    “भाजपा सरकार की नीतियां किसान और युवा विरोधी”: सपा का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद नरेंद्र सिंह का पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत

    प्रयागराज41 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद नरेंद्र सिंह का शुक्रवार को जार्जटाउन पार्टी कार्यालय पर जमुनापार इकाई द्वारा स्वागत समारोह किया गया। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों की डबल मार झेल रहे लोग अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के शासनकाल को याद कर रहे हैं। सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब, किसान और युवा विरोधी हैं। भाजपा की तानाशाह सरकारों द्वारा किये जा रहे वादाखिलाफी के विरोध में जनता को आवाज उठानी होगी। अच्छे दिन और सुशासन का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं। अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनायी गयी नीतियों के चलते जनता महंगाई की मार झेल रही है।

    बिहार प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे स्व. वीपी मंडल द्वारा की जयंती पर श्रद्धांजलि देते सपाई।

    बिहार प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे स्व. वीपी मंडल द्वारा की जयंती पर श्रद्धांजलि देते सपाई।

    प्रदेश में बढ़ा है अपराध का ग्राॅफ

    प्रदेश सचिव ने कहा, आज गरीब और मध्यम वर्ग को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें तथा भाजपा सरकार में हो रही ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठायें। जरूरत पड़ने पर आमजन के साथ सड़क पर उतरें और जनता की भलाई के लिए संघर्ष करें। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जमुनापार पप्पू निषाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और कहा कि नरेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव बनाने से प्रयागराज खासकर जमुनापार को सांगठनिक बल मिलेगा। संचाल जगदीश यादव ने किया।

    इनकी रही उपस्थिति

    कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद , श्रीमती सत्य भामा मिश्रा, संचालन जगदीश यादव, दान बहादुर मधुर, जयशंकर भारतीय, राम निरंजन विश्वकर्मा, कृपा शंकर बिन्द, आर. एन. यादव, राजेश पाण्डेय, दिनेश पटेल, छोटे लाल शर्मा,गुलाब कली आदिवासी, गीता भारतीय,डॉ गुलाम मुस्तफा, अर्जुन सिंह पटेल, शिवम् सिंह,केशव विश्वकर्मा,विजय ,बहादुर पटेल,सारिका यादव,इंजी सुशील पाण्डेय, मो नियाज,शिव नारायण पटेल,पंकज कुमार संकठा सिंह, शिशिर मिश्रा, रंग बहादुर, रामसिंह आदि सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.