मऊ13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मऊ से बुर्का पहनी हुई छात्राओं का एक वीडियो सामने आया है। इसे हिंदू जागरण मंच ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। आरोप है कि वीडियो में धर्म विशेष को अपशब्द कहे गए हैं। साथ ही जिस गीत पर डांस किया जा रहा है, वो तालिबानी है।
पूरे मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है।

यह उसी वायरल डांस की फुटेज है।
15 अगस्त को स्कूल कार्यक्रम में किया गया था डांस
पूरा मामला पहाड़पुरा स्थित तालुमुद्दीन निस्वा गर्ल्स डिग्री कॉलेज का है। दर्ज FIR के मुताबिक, कॉलेज में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के साथ-साथ अन्य स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में नाकाब पहनकर बच्चियों ने एक गीत प्रस्तुत किया। इस गीत में साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने वाली बातें कही गई हैं। अपशब्द बोले गए हैं। ये एक समुदाय विशेष को आहत करने वा उसके निंदा करने देने के लिए प्रयोग किया गया है।
FIR में आगे लिखा गया है कि यह गीत तालिबानी गीत है, जो वहां के विद्रोही गाते हैं। विशेष रूप से साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से 15 अगस्त के दिन इसे गाया गया। इसमें बच्चियों ने डांस भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के आधार पर स्कूल प्रबंधक और प्राधानाचार्य पर कार्रवाई करने का कष्ट करें।

यही वो कॉलेज है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है वीडियो में…
हिंदू जागरण मंच के आरोपों के बाद जब वायरल वीडियो को देखा गया, तो इसमें बुर्का पहने करीब 10 छात्राएं डांस करते दिखाई दे रही हैं। गीत में इस्लाम को लेकर कई बातें कही गई हैं। साथ ही अपशब्द भी है। वीडियो करीब 4.50 मिनट का है।
वीडियो के अंत में वहां मौजूद सभी दर्शक और टीचर तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने कॉलेज की प्रधानाचार्य से बात की।

”किसी धर्म को टारगेट नहीं किया गया।”
गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रफत परवीन ने कहा, ”हां, वीडियो हमारे कॉलेज का है। इसके लिए मैंने ही परमिशन दी थी। इसमें कहीं भी धार्मिक उन्माद फैलाने जैसा कुछ भी नहीं है। मुहर्रम का महीना था। वो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बातें नहीं कही गई हैं। उसमें जो फातिमा के साथ जो जुर्म हुआ है, उसे दर्शाया गया है। उसे उस माध्यम से दिखाया गया है। उस कार्यक्रम में किसी सरकार या धर्म को ठेस पहुंचाने जैसा कुछ नहीं था।”
उन्होंने कहा, ”मैं उस दिन कॉलेज नहीं आई थी। मैं बीमार थी। स्टाफ के सामने ही यह कार्यक्रम हुआ था। हम किसी भी कार्यक्रम से पहले छाया मैडम-सुनीता मैडम समेत मुस्लिम टीचर को मॉनिटरिंग के लिए लगा देते हैं। हम खुद ही कहते हैं कि ऐसा कुछ न हो जिससे कुछ गलत प्रसारित हो। अब किसी ने क्या कुछ गलत आरोप लगा दिए हैं, वो उनकी गलत सोच है।”

कॉलेज पर प्रतिबंध लगाने की मांग
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजय राय ने कहा, ”हमने कोतवाली में तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वीडियो में साफ-साफ अपशब्द कहे गए हैं। हम स्कूल पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ अन्य कार्रवाई की मांग करते हैं। यह वीडियो धार्मिक उन्माद फैलाने जैसा है। इसे दिन विशेष पर क्यों आयोजित किया गया।”
मामले पर थानाध्यक्ष कोतवाली नगर शैलेश सिंह ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अतुल राय के तहरीर के आधार पर कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना SI दल प्रताप सिंह करेंगे। विवेचना के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- इस खबर के लिंक पर क्लिक करें
IPS के डांस का VIDEO: भोले की बारात चली…गाने पर कांवड़ियों के साथ जमकर थिरके SSP संजीव सुमन

मुजफ्फरनगर SSP संजीव सुमन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि वो ”भोले की बारात चली” सॉन्ग पर डांस रहे हैं। डीजे पर उनके साथ पुलिसकर्मी और कांवड़िए भी नाच रहे हैं। दरअसल, बुधवार रात पुलिस ने डीजे लेकर जा रहे कांवड़ियों को शहर में एंट्री करने से रोक दिया था। इससे कांवड़िए नाराज हो गए। पढ़ें पूरी खबर…