Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    बाढ़ के पानी से परेशान ग्रामीण पहुंचे तहसील: एसडीएम से राहत दिलाने की मांग गामीणों का आरोप दो माह से ​​घिरा है बाढ़ के पानी से गांव

    फर्रुखाबाद7 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव पंचरोली महादेवपुर बाढ़ के पानी से दो माह से अ​धिक समय से ​घिरा है। इससे गांव के लोग परेशान है। गांव के लोगों को प्रशासनिक सुविधा भी नहीं मिली है। ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। वह एसडीएम कार्यालय जा पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

    गांव पंचरोली महादेवपुर के ग्रामीण बढ़ी संख्या में कायमगंज तहसील पहुंचे। कहाकि दो माह हो गए है। गांव बाढ़ के पानी से ​घिरा है। आने- जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनि​धि से लेकर प्रशासन का कोई कर्मचारी अ​​धिकारी नहीं पहुंचा है। यहां तक कि गांव के मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। जानवरों को बांधने की जगह नहीं है। उन्हें चारा आदि नहीं ​खिला पा रहे हैं।

    काननू गो से लेकर लेखपाल तक मुयायना के लिए नहीं पहुंचे

    घरों में बाढ़ का पानी भरा है। कुछ लोग बाढ़ के कारण रिश्तेदारियों में चले गए है, लेकिन गांव में काननू गो से लेकर लेखपाल तक मुयायना के लिए नहीं पहुंचे है। जबकि लेखपाल कानून गो सहित सभी को गांव के हालात की जानकारी है। उन्होंने एसडीएम से राहत दिलाए जाने की मांग की।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.