Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    बलरामपुर में मनाई गई राजीव गांधी की 79वीं जंयती: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, अस्पतालों में मरीजों को वितरित किया फल

    बलरामपुर6 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    अस्पताल में कांग्रेसियों ने बांटा फल।

    बलरामपुर में राजीव गांधी की 79वीं जंयती मनाई गई। कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर फूल माला डालकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल बांटा।

    पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने कहा की राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक थे। राजीव गांधी के कार्यकाल में देश में पंचायती राज व्यवस्था , 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और देश में कम्प्यूटर युग जैसे तमाम कार्य किए। राजीव गांधी ने कभी देश हित में किसी से समझौता नहीं किया और चाहे चीन हो या पाकिस्तान हमेशा मुंह तोड़ जवाब दिया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा की राजीव गांधी ने अपने नाना और मां की परंपराओं का निर्वाह करते हुए देश के लिए हमेशा समर्पित रहे। सत्ता के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नही किया। राजीव गांधी के बलिदान को देश कभी भूल नहीं सकता। कांग्रेस पार्टी के जिला महा सचिव विनय कुमार मिश्रा ने कहा की राजीव गांधी एक व्यक्ति का नाम नहीं एक विचार का नाम ह । उनके विचारों के कारण आज भारत तरक्की के रास्ते पर चल रहा हैष औद्योगिक क्रांति के दूत थे। देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत की थी। जिसका परिणाम है की आज देश विकास की राह पर लगातार अग्रसर है ।

    इन्होंने सभा को संबोधित किया

    सभा को पूर्व ब्लाक प्रमुख राज बहादुर यादव , डा प्रतीक मिश्र , डा पंकज गुप्ता ,विनीत मिश्र , उमंग मिश्र , मो जमील , हफीजुल्ल्लाह सिद्दीकी , धनश्याम मिश्र , लाल साहब श्रीवास्तव , विशाल कश्यप, अमरीका प्रसाद कुरील, सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्तोओ ने बलरामपुर जिला मेमोरियल अस्पताल , महिला जिला अस्पताल , जिला संयुक्त अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किया।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.