बरेली42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बरेली में महिला मोर्चा का हरियाली तीज महोत्सव
राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा द्वारा उपजा प्रेस क्लब में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीता अहिरवार उपनिदेशक महिला कल्याण विभाग एवं डॉ दीप्ति भारद्वाज, निदेशक राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम भारत सरकार रहीं। विशिष्ट अतिथि वैशाली जौहरी प्रधानाचार्य, लायंस विद्या मंदिर रहीं। कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने नृत्य एवं कैटवॉक प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित

महिलाओं को सम्मानित करते हुए
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मिलकर प्रतिभागियों के लिए विजयी निर्णय लिया। संस्था के राष्ट्रीय सरंक्षक डॉ पवन सक्सेना, राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ,संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला प्रियंका कपूर एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष जौहरी ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिभागी सुषमा गौतम को नृत्य एवं नेहा व्यास को कैटवॉक में विजयी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ दीप्ति भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि वैशाली जौहरी ने विजयी प्रियंका गुप्ता को हरियाली तीज क्वीन का ताज पहनाया।

महिला मोर्चा के हरियाली तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ दीप्ति भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि वैशाली जौहरी ने सभी अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन जैनब फातिमा एवं रोहित राकेश ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी
इस अवसर पर सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरचरण सिंह ढाल, गिरीश कपूर, प्रदेश संगठन मंत्री तेजेन्द्र कौर, मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, जिला संयोजक अनीता गुप्ता, नेहा भोजवानी, एड. सुषमा गौतम, नेहा व्यास, प्रियंका गुप्ता, हिना भोजवानी, सुमन भाटिया, डिम्पल मेहन्दीरत्ता, कमल जीत कौर, शिवाली, प्रतिभा जौहरी, राधिका, शैफाली, इन्दिरा टन्डन, शन्नो, वर्मा, कंचन, इसिका परवीन वारसी, गीता दौहरे, कुमकुम, सविता शर्मा, मोनिका दिपाली, भावना आदि उपस्थित रहे।