Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    बरेली में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती: शाही में एक और महिला की हत्या, बारिश के दौरान कातिलों ने गले में फंदा लगाकर 40 साल की वीरवती को मारा

    बरेली5 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    बुधवार शाम को वीरवती का शव ज्वालापुर गांव के जंगल में मिला।

    बरेली जिले में कातिलों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए और हत्या को अंजाम दिया है। इस बार भी हत्या बरेली के देहात इलाके में शाही थाना क्षेत्र में की गई। 40 साल की वीरवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के जंगल में ईंख के खेत में मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इससे पहले भी बरेली के शाही थाना क्षेत्र में 5 महिलाओं की हत्या हो चुकी है, लेकिन पांचवी महिला शाही की रहने वाली थी, जिसकी लाश शाही क्षेत्र से सटे फतेहगंज वेस्ट में मिली थी।

    जंगल में चारा लेने गई थी वीरवती

    बरेली के शाही थाना क्षेत्र के ज्वालापुर गांव निवासी वीरवती (40 साल) की गांव के जंगल में चारा लेने गई थी। शाम तक महिला घर नहीं लौटी। बारिश में परिजनों ओर ग्रामीणों ने जब देखा तो शाम के समय महिला का शव ईंख के खेत में मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई। फिलहाल परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या के खुलासे के लिए 3 टीम लगाईं गईं हैं।

    अब तक 6 महिलाओं की हत्या

    • फतेहजगंज वेस्ट थाना क्षेत्र के पनवड़िया में 10 अगस्त को जंगल में मिली महिला का शव शांति देवी का निकला। महिला शाही क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की रहने वाली थी।
    • 22 जुलाई को शाही क्षेत्र के खजूरिया गांव में 40 साल की कुसमा की लाश मिली, महिला खेत में मिर्च तोड़ रही थी। कातिल ने महिला की साड़ी से ही उसका गला घोंटा, महिला पेट के बल पड़ी थी। इसमें दोनों हत्यारोपी अरेस्ट कर पुलिस ने जेल भेज दिए।
    • 30 जून को शाही क्षेत्र के आनंदपुर गांव के जंगल में 50 साल की प्रेमवती की हत्या की गई। महिला जंगल में चारा लेने गई थी, पति की पूर्व में मौत हो चुकी है।
    • 17 जून को शाही क्षेत्र के कुल्छा गांव में 42 साल की धनवती की हत्या। महिला घर से दवाई लेने के लिए निकली थी, उसके जंगल में लाश मिली वह भी 48 घंटे बाद। महिला के गले पर निशान मिले। जिसमें पुलिस ने कहा की गला दबाकर कत्ल को अंंजाम दिया गया।
    • 5 मई को परतापुर इलाके में महिला की हत्या को अंजाम दिया गया। महिला के कपड़े भी फटे हुए थे। लेकिन इस वारदात को भी कुछ पता नहीं चला। जिसमें बिसरा सुरक्षित रखा गया।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.