आगरा14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगरा में मंगलवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद आगरा के कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बारिश के हुए जल भराव में डूबी एक बस के वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार को घेरा। आगरा में कई और मामलों को लेकर अखिलेश यादव का यह कोई पहला ट्वीट नहीं है। इससे पहले उन्होंने आगरा में स्थित ताजमहल की नहर में भरे हुए पानी में पनपते मच्छरों का फोटो ट्विटर पर शेयर किया था।
मंगलवार और बुधवार को आगरा में भारी बरसात हुई, जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। हाथी घाट रोड पर स्थित स्ट्रैची ब्रिज के नीचे मौजूद नाले को कुछ समय पहले नगर निगम ने बाढ़ आने पर बंद कर दिया था। जिसकी वजह से बरसात का पानी स्ट्रैची ब्रिज के नीचे भर गया। यहां से निकलने वाली एक रोडवेज बस पानी में फंस गई। आधी से ज्यादा डूबी बस का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पानी में डूबी बस का वीडियो शेयर पर यूपी सरकार पर तंज मारा है।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को करीब 12:03 पर अपने ट्विटर हैंडल से पानी में डूबी बस का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। बीजेपी सरकार को घेरते हुए लिखा “देश की पर्यटन राजधानी आगरा में भाजपा विकास की कश्तियां तैर रही हैं” तैरिए की आप आगरा में हैं”
अखिलेश यादव ने इससे पहले 4 अप्रैल को ताजमहल के रॉयल गेट के सामने मौजूद नहर में पनपते मच्छरों, यमुना नदी की गंदगी, कूड़े के ढेर, ट्रैफिक व्यवस्था और खुले में घूमते जानवरों को लेकर आगरा की महापौर पर तंज कसा था।