Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    फूल माला पहनाकर कंधे पर बैठाया: बैंड बाजे के साथ थानाध्यक्ष को दी विदाई, त्रिलोकपुर एसओ का हुआ तबादला

    इटवा32 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    लोकपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का स्थानांतरण ढेबरुआ थाने के लिए हो गया है। इनके तबादले के बाद मातहतों ने इन्हें अनूठे तरीके से विदा किया। विदाई समारोह के उपरांत थाना परिसर में फूल माला पहनाकर उन्हें कंधे पर बैठाया गया और बैंड बाजे के साथ विदाई दी गई। मातहतों के अलावा नागरिकों ने भी उन्हें फूल माला पहनाकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।

    लंबे समय तक त्रिलोकपुर थाने पर तैनात एसओ सूर्य प्रकाश सिंह अपनी बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर काफी लोकप्रिय थे। बीते दिनों उन्होंने कई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया था। यही नहीं उच्चधिकारियों की तरफ से जो आदेश निर्देश जारी होते थे, उसका त्वरित पालन करते थे। पिछले दिनों निर्देश जारी हुआ कि थाने पर जो भी फरियादी आएंगे। पहले पुलिस उन्हें नमस्कार करते हुए स्वागत करेगी।

    मित्रवत तरीके से उन्हें कुर्सी पर बैठाने के साथ पानी पिलाएगी और फिर फरियाद सुनी जाएगी। आदेश के दूसरे दिन ही त्रिलोकपुर थाने में इसका पालन होते देखा गया। यही नहीं त्रिलोकपुर थाने की साफ सफाई, हरियाली की जो व्यवस्था यहां दिखाई देती थी, वह दूसरे थानों के लिए उदाहरण के रूप में देखी जाती थी।

    अच्छे कार्यों को किया गया याद

    इससे पहले विदाई समारोह में मातहतों एवं नागरिकों ने उनके अच्छे कार्यों को याद किया। धार्मिक पुस्तक, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि यहां स्टाफ ने हमेशा सहयोग दिया। जो स्नेह, प्यार मिला, वह सदैव याद रखेंगे। नागरिकों का सहयोग भी प्रसंशनीय रहा।

    विदाई समरोह के बाद स्टाफ ने उन्हें फूलमाला पहनकर कंधे पर बैठाया और गाजे-बाजे के साथ थाना गेट तक लाए, फिर उन्हें गाड़ी पर बैठाकर विदा किया। इस अवसर पर बिन्द्रेश यादव, चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, जय हिंद राजभर, शिव दास गौतम सहित सभी थाने अधिकारी को कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.