Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    फिरोजाबाद में महिला ग्राम प्रधान के साथ मारपीट: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गईं थीं, 50 से अधिक ग्रामीणों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

    फिरोजाबाद34 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    फिरोजाबाद में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर महिला ग्राम प्रधान के साथ मारपीट कर दी गई। इस घटना के विरोध में 50 से अधिक ग्रामीण एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंच गए जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    पूरा मामला खैरगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत जरौली के मजरा नगला भवानी की गाटा संख्या 1144 का है। यहां पर गांव के ही खचेर सिंह, बलवीर सिंह पुत्रगण रघुवर दयाल बघेल एवं राहुल बघेल पुत्र खचेर सिंह, निवासी ग्राम नगला भवानी, थाना खैरगढ़, तहसील शिकोहाबाद द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना ग्राम प्रधान अरूणा देवी को मिली थी। वो मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अवैध निर्माण कराए जाने का विरोध किया।

    50 से अधिक ग्रामीण एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंच गए जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर दिया।

    50 से अधिक ग्रामीण एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंच गए जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर दिया।

    आरोप है कि तभी विपक्षी दलों के लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह ग्राम प्रधान को बचाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचीं तो पुलिस ने उनके ही जेठ धनप्रसाद को थाने में बैठा लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी मिली भगत का आरोप लगाया।

    महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि 20 अगस्त को हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे थे। जिन्होंने अवैध निर्माण रुकवाने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके विपक्षियों के द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। शुक्रवार सुबह महिला ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचीं जहां पर उन्होंने अवैध निर्माण का रुकवाये जाने और विभक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। महिला ग्राम प्रधान ने अपर जिला अधिकारी अभिषेक कुमार को प्रार्थना पत्र दिया है।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.