Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    फिरोजाबाद में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान: पुलिस प्रशासन व नगर निगम ने दुकानों के बाहर सामान को किया जब्त, काटे चालान

    फिरोजाबादएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक

    फिरोजाबाद में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

    फिरोजाबाद नगर निगम ने शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। नगर निगम व पुलिस प्रशासन टीम ने बाजार में सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों के चालान किए। जबकि दुकान के बाहर रखें फुटपाथ का सामान जब्त कर लिया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा। कईयों ने टीम को आता देख झट से अपना सामान अंदर किया।

    नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को एक बार फिर चेताया कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनती है। जिससे आमजन परेशानी झेलता है। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

    सुभाष तिराहे से जिन दुकानों के आगे अतिक्रमण कर सड़क पर सामान रखा मिला। उनके चालान बनाए गए। इसके अलावा कई रेहड़ी-फड़ियों का सामान भी जब्त किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। क्योंकि दुकानदारों को इस बात की उम्मीद नहीं थी। नगर निगम की टीम चेकिंग के लिए आएगी। पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला दिया। अभियान में मुख्य रूप से उपायुक्त नगर निगम, सीओ सिटी, थाना प्रभारी व प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.