फतेहपुर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फतेहपुर में एक एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ जाने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटी के साथ मारपीट के कारण चोट आने से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव निवासी निरंजन लोधी की 27 वर्षीय पत्नी शांती देवी की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हालत खराब हो गई। जिसे परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहा थे तभी रास्ते में मौत हो गई। मृतक शांती देवी की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को हुई तो मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी मौत की वजह मारपीट के दौरान चोट लगना बताया। पति निरंजन लोधी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की मां आशा देवी ने आरोप लगते हुए बताया कि गुड़िया पर्व के दिन बेटी घर आने की जिद कर रही थी उसी बात को लेकर दामाद निरंजन ने बेटी के साथ मारपीट की थी। जिसके चलते उसको अंदरूनी चोट आ गई थी। उन्हीं चोटों की वजह से उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दिया कि उसकी बेटी की पति ने पिटाई कर दी। जिस कारण मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।