फतेहपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
वोटर चेतन महा अभियान की जिला कार्यशाला
फतेहपुर में भाजपा कार्यालय में वोटर चेतन महा अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा और संचालन जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र सचान ने किया। वोटर चेतन कार्यशाला में आये भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधन में बोलते हुए प्रकाश शर्मा ने कहा की हर विधानसभा से 20 हजार मतदाता को बढ़ाना है।
जिसके लिए घर-घर भाजपा कार्यकर्ताओं को जाकर संपर्क करना है। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। जिसके लिए भाजपा के अलग-अलग मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी 25 अगस्त को बैठकर करके मतदाता पुनरीक्षण के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएं और कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने का काम करें। इसके साथी उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरीके से भाजपा जुट चुकी है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में यही भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बनेंगे।
भाजपा कार्यकर्ता की परीक्षा की घड़ी
भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा की फतेहपुर जनपद का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता की परीक्षा की घड़ी एक बार फिर से आ गई है।अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए ताकि भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी एक बार फिर से बड़ी जीत हासिल कर सके।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष शिवहरे भी मौजूद रहे। बैठक में जिला महामंत्री नीरज सिंह,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,पुष्पराज सिंह पटेल,उदय लोधी, रविंद्र पाल सिंह,अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, सुशीला मौर्य,रेखा मिश्रा,कुलदीप सिंह भदोरिया,मनोज मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव,उमेश गुप्ता,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण,सुनिधि तिवारी देवाशीष पटेल, प्रदीप बाजपेई,डॉक्टर विकास त्रिवेदी, डॉक्टर शिव प्रसाद त्रिपाठी,अवधेश मिश्रा,संतोष द्विवेदी,सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वोटर चेतन महा अभियान की जिला कार्यशाला।