फतेहपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था। जहां कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी गई। इसको स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं को नहीं सौंपा। इस पर आरोप लगाते हुए छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई है।
जिले के विजयीपुर ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भोगलपुर की कक्षा 7 और कक्षा 8 की छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानाध्यापिका जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन देने के बाद छात्राओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिस पर छात्राओं के प्रोत्साहन में धनराशि के रूप में लगभग ₹1000 मिले थे।

जिसको विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने दूसरे दिन 30 ₹30 प्रति छात्रा को दे रहीं थी। तो छात्राओं ने कहा कि यह धनराशि कम है। इस दौरान प्रधानाध्यापिका आक्रोशित हो गई और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए इन छात्राओं को बुरा भला कहा। कोमल देवी, वंदना देवी, अंजना देवी, निहारिका देवी, श्वेता देवी, शालिनी देवी सहित अन्य छात्राओं ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी सबसे पहले परिजनों को दी।
जिस पर अभिभावक अपनी बच्चियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानाध्यापिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की। इन लोगों का कहना था कि देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों की याद में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना अगर प्रधानाध्यापिका को गलत लगता है। तो ऐसी प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्त कर देनी चाहिए। उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जानी चाहिए। इन लोगों ने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण की सक्षम अधिकारी से जांच करवा कर विभागीय कार्रवाई करवाने की मांग भी की। इस मौके पर पर अभिभावक भी मौजूद रहे।