Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    प्रेमी ने महिला को बरगलाकर पति से दिलाई तलाक: 5 माह की गर्भवती हुई महिला, प्रेमी ने शादी से किया इनकार, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

    चित्रकूट20 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने प्रेमी के बहकावे पर अपने पति को तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद गर्भवती महिला से अब प्रेमी शादी करने से इंकार कर दिया। यहां तक की प्रेमी महिला से किसी भी प्रकार से बात करने को भी तैयार नहीं हो रहा है। महिला ने थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

    थाने पहुंची 22 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी 2019 में इसी जिले के एक स्थान पर हुई थी। उसका स्थानीय एक युवक से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी ने उससे शादी का भरोसा दिया इस पर उसने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद से अब प्रेमी शादी करने से इंकार कर रहा है। आरोप लगाय कि उसके गर्भ में प्रेमी का पांच छह माह का गर्भ भी पल रहा है।

    ऐसे में परेशान महिला ने थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पाठा गांव निवासी कपिल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जल्द रही पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.