Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    दिनेश शर्मा ने जिपं सदस्यों को पढ़ाया BJP का पाठ: प्रयागराज में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री, कहा- गांव के विकास का मुख्य आधार है जिला पंचायत

    प्रयागराज4 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    डॉ. दिनेश शर्मा किसी राजनीतिक पार्टियाें को लेकर कोई भी बयान देने से बचते रहे।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने कहा, जिला पंचायत गांव के विकास का मुख्य आधार है। यह जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करती है। इस सेतु को मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभागार में आयोजित दो दिवसीय भाजपा काशी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र का संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने 12 जिलों से आए जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्षों को BJP का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राजनीति की नर्सरी भी है। यहां से सीखेंगे तो आगे की चीजों को समझना आसान होगा।

    कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। आशीष गुप्ता को सम्मानित करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल।

    कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। आशीष गुप्ता को सम्मानित करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल।

    “लोकसभा चुनाव के लिए जुटे जाएं सभी”

    डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा हम सब को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जुट जाना चाहिए। केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना होगा। लोगों को बताएं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश कितना बदल रहा है। किसानों की आमदनी बढ़ी है। डिजिटल क्रांति गांव तक पहुंची है। कुल मिलाकर विकास के मंत्र को लेकर घर घर जाना है। यह भी बताना होगा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा है। अमेरिका व अन्य देश के लोग हमारी संस्कृति को अपना रहे हैं। हमारी विरासत की नकल भी कर रहे हैं। ये सभी चीजें मोदी राज में संभव हुआ इसलिए तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं।

    कार्यप्रणाली, संवाद और संपर्क का दिया टिप्स

    इसके पूर्व प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल रहे। उन्होंने कार्यप्रणाली, संवाद व संपर्क संबंधी टिप्स दिए। इंटरनेट मीडिया पर किस तरह की गतिविधियों को करना है इस सभी चीजों की बारीकियों को जाना। पांचवें सत्र में मुख्य वक्ता रमापति राम त्रिपाठी रहे। उन्होंने संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं को समझाया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व अन्य वक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजेश केसरवानी, संतोष सिंह पटेल, कमलेश कुमार गौतम, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला, अजय पांडेय, अमरनाथ यादव, ज्ञानेश्वर शुक्ला, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.