Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    तस्वीरों में देखिए, चंद्रयान-3 को लेकर गोरखपुर में जश्न: मंदिर में हवन तो मजारों पर चादरपोशी कर मांगी दुआएं, सांसद रवि किशन ने दी बधाई

    • Hindi News
    • Local
    • Uttar pradesh
    • Gorakhpur
    • Celebration In Gorakhpur Regarding Chandrayaan 3: Havan In The Temple And Prayers For Successful Landing By Covering The Shrines, MP Ravi Kishan Congratulated

    गोरखपुर17 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। इसे लेकर गोरखपुर के मंदिर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समाज के लोग भी मजारों पर चादपोशी कर मिशन की सफल होने की दुआएं कर रहे हैं। इसे लेकर पूरे शहर में जश्न का माहौल है।

    वहीं, चंद्रयान-3 के चांद के करीब पहुंचने पर गोरखपुर सांसद रवि किशन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान की लैडिंग को लेकर पूरे देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में हवन पूजा हो रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। चर्च में प्रार्थना की जा रही है। पूरे देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को दिल से बधाई देता हूं।

    तस्वीरों में देखें, गोरखपुर का जश्न

    राष्ट्र वंदन समिति के लोगों ने हवन-पूजन कर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं।

    राष्ट्र वंदन समिति के लोगों ने हवन-पूजन कर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं।

    मुस्लिम समाज के लोग हजरत मुबारक खां शहीद मजार पर चादरपोशी कर मिशन की सफल होने की दुआएं कर रहे हैं।

    मुस्लिम समाज के लोग हजरत मुबारक खां शहीद मजार पर चादरपोशी कर मिशन की सफल होने की दुआएं कर रहे हैं।

    चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए चादरपोशी करने मजार पर जाते मुस्लिम समाज के लोग।

    चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए चादरपोशी करने मजार पर जाते मुस्लिम समाज के लोग।

    मुस्लिम समाज के लोग वंदे मातरम और इसरो की इस कामयाबी के नारे लगा रहे हैं।

    मुस्लिम समाज के लोग वंदे मातरम और इसरो की इस कामयाबी के नारे लगा रहे हैं।

    इसे लेकर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे हाथ में तिरंगा लिए चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं।

    इसे लेकर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे हाथ में तिरंगा लिए चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं।

    जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद गोरखनाथ में लाइव टेलीकास्ट के इंतजाम किए गए हैं

    जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद गोरखनाथ में लाइव टेलीकास्ट के इंतजाम किए गए हैं

    सांसद रवि किशन ने वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को बधाई दी है।

    सांसद रवि किशन ने वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को बधाई दी है।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.