सोनभद्र23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बहन आभा राय से बंधवाई राखी।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को अपनी बहन के घर सोनभद्र के आमडीह पहुंचे। यहां शाम को उन्होंने अपनी बहन आभा राय से राखी बंधवाई। मनोज सिन्हा प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर बहन के घर राखी बंधवाने आमडीह आते हैं। उनकी बहन आभा राय का सोनभद्र के डॉक्टर अरुण कुमार से विवाह हुआ है। जो कि पेशे से चिकित्सक के साथ-साथ कृषक भी हैं। मनोज सिन्हा पिछले कई वर्षों से सोनभद्र आकर अपनी बहन से राखी बंधवाते रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को जम्मू कश्मीर से बाबतपुर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से बुधवार की शाम सोनभद्र के आमडीह गांव अपनी बहन के घर पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलने पर डीएम चंद्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह गांव में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को मिठाई खिलाती उनकी बहन।
सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनात रही
आमडीह पहुंचने पर डीएम-एसपी के साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बहनोई अरुण कुमार राय ने उनका स्वागत किया। उपराज्यपाल मुस्कुराते हुए सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन करने के बाद घर में गए। जहां बहन से राखी बंधवाई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आसपास भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।