Sunday, December 10, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    चन्द्रयान-3 की लैडिंग के बाद आजमगढ़ में मना जश्न: भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ बोले सभी हिंदुस्तानियों को हो रहा गर्व

    आजमगढ़23 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    चन्द्रयान-3 की लैडिंग के बाद आजमगढ़ में मना जश्न।

    चंद्रयान तीन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद शाम गहराते ही आजमगढ़ में जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और प्रधानमंत्री की फोटो लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में ढोल नगाड़े संग जश्न मनाया। वहीं शहर के पुरानी कोतवाली समेत अन्य हिस्सों में आम लोगों ने भी जश्न मनाकर सड़क पर आने जाने वालों को मिठाईयां खिलाई। हर के स्कूलों में बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। चंद्रयान 3 की लैंडिंग की सफलता के साथ ही भारत के वैज्ञानिक इतिहास में बड़ी सफलता मिलने के बाद मानो हर कोई जश्न मनाने के लिए सड़कों पर आ गए। चन्द्रयान की सफल लैंडिंग का जश्न जिले की जनता ने जमकर मनाया।

    चन्द्रयान-3 की लैडिंग पर भाजपा सांसद निरहुआ बोले गर्व का पल

    चन्द्रयान-3 की लैडिंग पर भाजपा सांसद निरहुआ बोले गर्व का पल

    भाजपा सांसद निरहुआ बोले गर्व का पल
    भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने देर रात वीडियो जारी करते हुए कहा कि चन्द्रयान तीन की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बहुत धन्यवाद। आप सभी लोगों की मेहनत से सभी हिंदुस्तानियों को गर्व हो रहा है। जो सपना पूरी दुनिया देखती थी उसे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आज हम लोग ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। सभी हिंदुस्तानियों को शुभकामना। आज हिंदुस्तान का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। वह अदभुत है। इसे हम बहुत हर्ष और उल्लास के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.