बलरामपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा ने चंद्रयान-3 के सफलता पर देश के वैज्ञानिकों सहित पूरे देश की जनता को बधाई दी।
अंजली मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने जय जवान जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था। जिसको आज देश के वैज्ञानिकों ने साकार करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग करके भारत का दुनिया में गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 अगस्त 2003 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत एक नई उड़ान लेने को तैयार है। चंद्रयान-1 इसका आगाज करेगा। इसी ध्येय को साकार करने में लगी मोदी सरकार ने ISRO जैसी महत्वपूर्ण संस्था को पर्याप्त आर्थिक सहयोग देकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारा।
इस अभियान का नेतृत्व करते हुए एस सोमनाथ ने भारत का मान विश्व में पुनः बढ़ाया है। प्रत्येक भारतीय उन पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने कहा की विज्ञान के क्षेत्र में भारत के कदम अब रुकने वाले नही है। आने वाले समय में भारत नए-नए अनुसंधान और ऊंची उड़ान के साथ विश्व मानचित्र पर नए आयाम कायम करेगा।