प्रयागराज27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर संगमनगरी में भी जश्न मना। जवाहर लाल प्लेनेटोरियम में बाल भवन के बच्चों ने लैंडिंग का लाइव टेलीेकास्ट दिखा। इसके अलावा स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे और टीचर्स मौजूद रहे। बड़ी स्क्रीन पर इसका लाइव टेलीकास्ट किया गया। चंद्रयान के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर के सफलता पूर्वक स्थापित होने पर पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। भारत मात की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए।