Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर फर्रुखाबाद में मनाया गया जश्न: लोगों ने जताई खुशी और वैज्ञानिकों को दी बधाई, लैंडिग के लिया किया हवन पूजन

    फर्रुखाबाद4 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    फर्रुखाबाद में हिन्दू महासभा ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर बढ़पुर स्थित शीलता माता मंदिर में हवन पूजन किया। इस दौरान सेफ लैंडिंग को लेकर कामना की गई। शहर के मंदिरों में कार्यक्रम का दौर जारी रहा। लैंडिग होते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए।

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इतंजार था। आमजन इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। आम लोगों में सुबह से ही इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था। विद्यार्थी भी इसका लाइव प्रसारण देखने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। जैसे ही चंद्रयान ने लैंडिंग किया लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा चंद्रमा की सतह और वातावरण के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लंबे वक्त से दुनिया के वैज्ञानिक चांद से जुड़े मिशन को अंजाम देने में जुटे थे। भारत भी अपने चंद्रयान मिशन के जरिए डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त से इस कार्य में जुटा था>

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न।

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न।

    चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर जताई खुशी
    चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 के बाद का मिशन ही चंद्रयान-3 है। यह मिशन सफल हुआ भारत के लिए खुशी का पल है। हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्र ने कहा भारत चंद्रयान-3 के जरिए चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करना गौरव की बात है। सुबह से ही इस सफलता के लिए मंदिर में हवन किया। देश को गौरवानिंत करने वाला पल है, उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी।

    विश्व में भारत का डंका बजा
    भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया भारत ने चंद्रायन 3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है। इस गौरवशाली छड़ का पूरा विश्व गवाह बना भारत पहला ऐसा देश बना है जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सतह पर सफलतम चंद्रयान-3 को उतारने में सफलता पाई है। भारत के वैज्ञानिकों ने करिश्मा करके पूरे विश्व को चौंका दिया। विधायक सुशील शाक्य ने कहा भारत की सबसे बड़ी वैज्ञानिक संस्थान इसरो ने चंद्रयान-3 के द्वारा चंद्रमा पर सफलतम लैंडिंग करके पूरे विश्व में भारत को नई पहचान दिलाने का काम किया है।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.