Wednesday, November 29, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद नोएडा में जश्न: जनप्रतिनिधि, उद्यमीय, छात्रों ने दी वैज्ञानिकों को दी बधाई; बोले- कर दिया कमाल

    नोएडा10 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद छात्रों को मिठाई खिलाते हुए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा।

    चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद नोएडा में चारो ओर जश्न का माहौल है। स्कूलों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने लैंडिंग को लाइव देखा। इसके बाद मिठाई और ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

    सांसद डॉक्टर महेश शर्मा विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की और भारत ने दुनिया भर में इतिहास रचकर विश्वगुरु होने का एहसास दिलाया।

    आजादी के अमृत काल के दौरान इस विशेष उपलब्धि पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। उनकी दृढ इच्छा शक्ति से इस अभियान को पूर्ण करने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इसे पूर्ण कर दिखाया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या वीरा पांडेय, डा. विजय गंजू, संजय बाली, छात्र एवं छात्राओं सहित पेरेंट्स उपस्थित रहें।

    लैंडिंग के बाद खुशी मनाते उद्यमी

    लैंडिंग के बाद खुशी मनाते उद्यमी

    उद्यमियों ने देखी लैंडिंग और खुशी से बजाई तालियां
    नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन द्वारा भारत का चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक कदम रखने की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई और जश्न मनाया गया। इस सफलता के क्षण का सभी उद्यमी बेसब्री से टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाये हुए सीधा प्रसारण देख रहे थे।

    एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने चन्द्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक कदम रखने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान में जुड़े सभी वैज्ञानिकों ने अपने हुनर और कौशल के जरिए सफलता पाई है जिसके लिए सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। जिन्होंने पूरे विश्व में भारत की पताका फहराया है। साथ ही कहा कि चंद्रयान-3 के जरिए भारत ने पूरे विश्व में अपनी बेमिसाल वैज्ञानिक प्रगति और क्षमता का प्रदर्शन किया है।

    ब्राह्मण रक्षा दल ने दी बधाई
    नोएडा सेक्टर 22 आरडब्ल्यूए संरक्षक, ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पंडित रवि शर्मा ने चंद्र ग्रह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों और सभी देशवासियों को बधाई दी है।

    उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है पूरी दुनिया ने भारत के वैज्ञानिकों की ताकत देख ली। भारत दुनिया का चौथा देश है, जिसने यह सफलता हासिल की है। इससे पहले यह कीर्तिमान अमेरिका, रूस और चीन ने स्थापित किया था। आज इसरो ने चांद पर इतिहास रच दिया ।

    एमिटी में चंद्रयान-3 के लिए हवन पूजन करते हुए

    एमिटी में चंद्रयान-3 के लिए हवन पूजन करते हुए

    चंद्रयान-3 को लैंड करते देखते हुए स्टूडेंट

    चंद्रयान-3 को लैंड करते देखते हुए स्टूडेंट

    हवन करके की गई सफल लैंडिंग की प्रार्थना
    एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या में छात्र, शिक्षक और वैज्ञानिक इस चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के गवाह बनें। इसके अतिरिक्त छात्रों, शिक्षकों द्वारा लगातार दो दिनों से सफल लैंडिंग के लिए किये जा रहे हवन में आहुति देकर प्रार्थना भी की गई।

    एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि आज देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये है। एमिटी के हजारों छात्रों, शिक्षकों और वैज्ञानिक चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के गवाह बने। इस उत्साहवर्धन और गौरवपूर्ण क्षणों को शब्दों में बयान नही किया जा सकता। भारत के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ़्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बनना अभूतपूर्व।

    शनि मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए

    शनि मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए

    शनि पंचामृत अभिषेक हुआ सफल, रक्षा बंधन से पूर्व चंदा मामा का मिला उपहार
    सेक्टर 14 ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर भगवान शनि देव का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। शनि सेवा समिति के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनि मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले पंचामृत अभिषेक को इस बार विशेष रूप से बनाया गया।

    दूध, दही, शहद, गंगाजल एवं शक्कर से शनि भगवान को स्नान करा कर चंद्रयान पूरी तरह से सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग करे शनि मंत्र के साथ प्रार्थना की गई। मौजूद श्रद्धालुओं को प्रार्थना स्वीकार होने की पूर्ण उम्मीद बनी हुई थी।

    अपने वैज्ञानिकों के अभूतपूर्व आत्मविश्वास पर विश्वास बना हुआ था। मिश्रा का कहा है कि चंद्रमा की हमारी धरती माता बहन है और उस पर रहने वाले हम सभी लोग चांद के भांजे है। बहन और भांजे को रक्षाबंधन से पूर्व मामा का उपहार मिला है।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.