प्रतापगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में चंद्रयान- तीन के चंद्रमा पर उतरने पर छात्र – छात्राओं ने गुरुवार को खुशी मनाई। स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान का मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों को लैंडिंग का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। छात्र – छात्राएं हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय विज्ञान का उद्घोष करते रहे।
गुरुवार को विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर चंद्रयान -3 की उपलब्धि के बारे में बताया। चेयरपर्सन डा. अंजना सिंह सेंगर ने इसे भारतीय वैज्ञानिकों की टीम के अथक प्रयास का परिणाम बताया। निदेशक संजय सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक क्षण का प्रसारण देख कर विद्यार्थी, शिक्षक व सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रिंसिपल समीना अख्तर ने कहा कि चंद्रयान तीन को चंद्रमा पर उतरते हुए देखने का अनुभव बेहद रोमांंच भरा रहा।
संध्या शुक्ला व सुधा सिंह ने कहा कि बेहद खास पल को लाइव देखकर मन प्रफुल्लित है। वैज्ञानिकों व इसरो की पूरी टीम को बधाई। प्रिंसिपल समीना अख्तर, संध्या शुक्ला, सुधा सिंह, पंकज सिंह, तरुण शुक्ल, अमित सोनी, सौरभ राकेश, प्रवीण मौर्य, आनन्द सिंह, विकास सिंह, विनोद मौर्य व अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।