मऊ3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
घोसी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगने खेत में पहुंचे जल शक्ति मंत्री।
घोसी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए खेत में उतर कर जनसंपर्क करते दिखाई दिए। स्वतंत्र देव सिंह ने बुजुर्ग लोगों के सामने हाथ जोड़कर भाजपा के लिए वोट मांगा और कहा कि दारा सिंह चौहान को जीता दीजिए। घोसी विधानसभा क्षेत्र के खेतों में काम कर रही महिलाओं के पास जाकर भाजपा की उपलब्धियां के बारे में बताया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने घोसी विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव में बुजुर्ग लोगों से मुलाकात करते हुए भाजपा को वोट करने की अपील की। धान के खेतों में घास साफ करती महिलाओं के पास जाकर उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां के बारे में बताया और बदले में दारा सिंह चौहान को वोट देने की बात कही। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक गाड़ियों का काफिला लेकर साथ चलते दिखे।

घोसी में वोट मांगने पहुंचे जल शक्ति मंत्री।
भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
भारतीय जनता पार्टी घोसी उप चुनाव को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री और विधायकों के साथ कद्दावर नेताओं के जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी है। उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के साथ भाजपा के दर्जनों मंत्री और विधायक मैदान में खड़े हैं। भाजपा ने अब इस उप चुनाव को एक सामान्य चुनाव से अलग बना दिया है।

घोसी में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के लिए मांगा वोट।
भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की अपील
जनसंपर्क के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की एक तरफ जीत होगी। मैं जहां भी गया वहां लोग योगी और मोदी के विकास कार्यों को वोट देना चाहते हैं। गांव में अच्छी बिजली-पानी की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं गांव के लोगों तक पहुंच रही है। इसलिए गांव के लोग भाजपा सरकार से बहुत खुश हैं और भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की बात कर रहे हैं।