आगरा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थाना न्यू आगरा पुलिस ने गैंगस्टर आलोक यादव की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल और तमंचा किया बरामद।
आगरा में लूट और रंगबाजी के मामले में सुर्खियों रहे गैंगस्टर आलोक यादव को पुलिस ने आज रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर लूट में 1 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा और कारतूस समेत 1700 रुपए की नगदी बरामद की गई है।
गैंगस्टर आलोक पर पर एक ही रात में 3 लूट करने एवं रंगबाजी में जानलेवा फायरिंग करने के आरोप हैं। पुलिस उसे अरेस्ट करने में नाकाम रही थी। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आलोक यादव और उसके साथियों पर 12 जुलाई 2023 को रात्रि को एक मीडिया कर्मी समेत लखनऊ से आम की गाडी लोड़ करके आ रहे ड्राइवर को लूटने के आरोप हैं। तीसरी लूट की घटना उसी रात थाना हरीपर्वत क्षेत्र का भी उस पर आरोप है। न्यायालय से थाना न्यू आगरा पुलिस द्वारा 24 अगस्त को 10 से 3 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त हुई। आलोक यादव से पूछताछ के बाद जंगल से लूट में प्रयोग की गई बाइक और हथियार बरामद कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर केस में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई है। आरोपी को पीसीआर के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।
रंगबाजी में 2 युवकों पर की थी फायरिंग
गैंगस्टर आलोक यादव पर दयालबाग में रंगबाजी में दो युवकों को मारने का आरोप भी है। घटना के बाद वह पुलिस को चकमा देकर कर भाग गया था। आलोक यादव आगरा में कालिंदी विहार में रहता है। गैंगस्टर को पकड़ने लिए पुलिस काफी प्रयास किए थे लेकिन वह हाथ नहीं आया था। उसने दूसरे जिले में शस्त्र अधिनियम में जमानत कटवा समर्पण कर दिया था। एसआई उदयवीर सिंह ने आलोक यादव को 7 दिन की कस्टडी रिमांड पर लेने को कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद कुछ शर्तों के साथ आज सुबह 5 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की गई थी।