वाराणसी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वाराणसी में गृहकर की समास्या के समाधान के लिए लगाया गया चौपाल।
वाराणसी नगर निगम में शहर के लोगों की समाधान के लिए चौपाल लगाकर नगर में गृहकर की दरों में हुई वृद्धि के बाद हुई समस्याओं और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। वाराणसी के महापौर और नगर आयुक्त खुद इसके लिए चौपाल लगाकर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए जुट गए।
वाराणसी के दशाश्वमेध जोन में चौपाल लगाकर महापौर और नगर आयुक्त ने गृहकर से जुड़ी लोगों की शिकायतों को सुना। कई शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया, तो कई समस्याओं के समाधान के लिए जांच का निर्देश दिया गया।

गृहकर की भ्रांतियों और समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए चौपला के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ पहुंचे। नगर आयुक्त शिपु गिरी और महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि मकानों को जीन लोगों ने 2 से 4 फ्लोर का बना लिया है। कुछ लोग आवासीय मकान को कॉमर्शियल कर दिया है। उसका तो टैक्स उसे देना ही होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया, कि सरकार का टैक्स चोरी न हो और लोग भी इसमें भरपूर सहयोग कर रहे है।

नगर निगम लोगों के टैक्स से ही उनको सुविधा उपलब्ध करवाता है। ऐसे में टैक्स सभी को जिम्मेदारी से भरना है। वहीं उन्होंने बताया कि गृहकर को लेकर लोगो को कुछ समस्याएं आ रही है। जिसका निस्तारण किया जा रहा है। बिना किसी समस्या के निस्तारण का टैक्स नहीं लिया जा रहा है।