आगरा25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गतिमान एक्सप्रेस में यात्री की तबियत बिगड़ने पर मदद को पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल का मानवीय चेहरा सामने आया। दिल्ली से आगरा आते समय गतिमान एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में अनाउंसमैंट हुआ। जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री यात्री के पास पहुंचे। डीआरएम को फोन कर स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा कराने के लिए कहा।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि वो मंगलवार सुबह गतिमान एक्सप्रेस से आगरा आ रहे थे। तभी कोच में अनाउंसमेंट हुआ कि सी-2 कोच में 42 नंबर सीट पर बैठे यात्री की तबीयत बिगड़ गई है।
ट्रेन में आगरा कोई डॉक्टर यात्रा कर रहे हैं तो मदद के लिए सी-2 कोच में आ जाएं। एनाउंसमेंट सुनकर वो अपने कोच से सी-2 कोच में पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक यात्री रहमान काफी बेचैन हैं। ट्रेन में कोई भी डॉक्टर नहीं था। ऐसे में उन्होंने डीआरएम आगरा को फोन किया।

केंद्रीय मंत्री ने यात्री के उपचार के लिए कैंट स्टेशन पर डॉक्टर की टीम भेजने की व्यवस्था की।
उन्होंने आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री की तत्काल उपचार दिलाने के लिए डॉक्टर की टीम भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हालांकि ट्रेन में ही यात्री की तबीयत में सुधार हो गया था। मगर, जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची वहां पर डॉक्टर की टीम ने यात्री को अटेंड किया।
उनका चेकअप किया गया। यात्री ने बताया कि वो कोलकाता से अपने 20 साथियों के साथ आगरा घूमने आए थे। केंद्रीय मंत्री ने सभी यात्रियों को स्टेशन से विदा किया।
रायपुर के यात्रियों का लिया हालचाल
दो दिन पहले फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए रायपुर के यात्रियों से मिलने प्रो. एसपी सिंह बघेल हॉस्पीटल पहुंचे। उन्होंने सभी मरीजों का हालचाल लिया।
उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से जान गंवाने वाले दोनों यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के बाद रायपुर भिजवाने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए, लेकिन उनके परिजनों ने आगरा में ही उनका अंतिम संस्कार किया।