Monday, December 11, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    कॉन्स्टेबल के 3 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी: डाक विभाग में बंपर भर्ती, विधान परिषद सचिवालय और रेलवे में अप्लाई करने की लास्ट डेट आज

    33 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत प्रदेशभर में कॉन्स्टेबल सामान्य, कॉन्स्टेबल चालक, कॉन्स्टेबल बैंड, कॉन्स्टेबल माउंडेट, कॉन्स्टेबल डॉग स्क्वायड और कॉन्स्टेबल पुलिस दूर संचार के पदों को भरा जाएगा। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2023 है।

    भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और अन्य अन्य डाक सर्किल में स्थित डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 है।

    बिहार विधान परिषद सचिवालय ने रिपोर्टर, असिस्टेंट, असिस्टेंट लेजिस्लेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिविजन क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड और ऑफिस अटेंडेंट के 172 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 21 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,000 से 81,100 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।

    नैनीताल बैंक में क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के 110 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 40 हजार रुपए से लेकर 47,920 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

    भारतीय रेलवे ने 10वीं पास के लिए एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 21 अगस्त 2023 है।

    • आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

    आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

    आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.