कासगंजएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
के ए कॉलेज कासगंज की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल में रजत पदक जीतकर कासगंज जिले का नाम रोशन किया। वही फुटबाल प्रतियोगिता मे कासगंज जनपद की रहने वाली अर्चना शर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब भी मिला।
हैदराबाद के जिमखाना मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल महिला प्रतियोगिता मे के ए कॉलेज, कासगंज की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, ओर रजत पदक जीता है। इसके साथ ही के कॉलेज कासगंज की छात्रा अर्चना शर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब मिला।

महिला खिलाड़ियों ने हैदराबाद में दिखाया दम।
अर्चना बनीं प्रेरणास्रोत
अर्चना शर्मा की इस उपलब्धि ने महिलाओं के खेल में महत्वपूर्ण पैमाने पर प्रेरित किया है, जो सिर्फ़ साहस, मेहनत और संकल्प से संभव हुआ है,कासगंज की बेटियाँ, अमेरिकन फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, और देश का नाम रोशन कर रहीं है, ओर अपने मेहनत और परिश्रम राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर पूरे भारत की प्रशंसा अपने नाम की।

महिला खिलाड़ियों की टीम ने जिले का मान बढ़ाया।
भारत में मिला 6वां स्थान
राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुरुष की टीम सेमी फाइनल में कर्नाटक से 14-12 से हारी। इस हार के बाद छटवा स्थान के लिए उत्तर प्रदेश पुरुष टीम का मुकाबला दिल्ली से हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश पुरुष फ्लैग फुटबॉल टीम ने दिल्ली फ्लैग बॉल टीम को 8-0 से पराजित कर पूरे भारतवर्ष में छटवां स्थान प्राप्त किया। इस मैच में प्रशांत ने टच डाउन करके टीम को 6-0 से बढ़त दिलाई। उसकी कुछ ही देर बाद सनी यादव ने टीम को 2 अंक एक्स्ट्रा पॉइंट के नाम दिला कर जीत को पक्का कर लिया,
वहीं उत्तर प्रदेश फ्लैग फुटबॉल महिला टीम ने मीनू धनगर की कप्तानी में सेमीफाइनल में कर्नाटक को 24-00 से पराजित किया। जिसमें अर्चना शर्मा, मोनम एवं दिशा ने 1-1 टचडाउन करके यह जीत हासिल करवाई।

खिलाड़ियों को मेडल दिया गया।