Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का इंटरव्यू: राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के ऐलान की वजह से चक्कर लगा रही स्मृति

    लखनऊ38 मिनट पहलेलेखक: आदित्य तिवारी

    • कॉपी लिंक

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद अजय राय बोले- स्मृति ईरानी की झूठी बातों में अब लोग आने वाले नहीं हैं।

    करीब एक दशक के बाद कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह देखने वाला था। प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के समारोह में उत्तर प्रदेश समेत राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। करीब साढ़े छह घटा चले कार्यक्रम में सभी नेताओं ने अजय राय को अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं से अपील की 2024 के चुनाव में जुट जाए।

    अजय राय ने बनारस के मिजाज को उत्तर प्रदेश समेत देश के कांग्रेस को मिजाज एक जैसा बताया। यही नहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने 2024 के मिशन में स्मृति ईरानी के घबराने और अमेठी के चक्कर लगाने पीछे की वजह भी बताई। पदभार ग्रहण करने के बाद दैनिक भास्कर के संवाददाता से अजय राय ने विशेष बातचीत की।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच अजय राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच अजय राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

    बातचीत के प्रमुख अंश पढ़िए….

    सवाल – जिम्मेदारी संभालने के बाद उत्तर प्रदेश को लेकर क्या चुनौतियां हैं..?

    जवाब – मैं सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं पदाधिकारी और मीडिया के साथियों का धन्यवाद देता हूं। सभी ने पूरा सहयोग और साथ दिया है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और 2024 के चुनाव में हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम उत्तर प्रदेश से अपनी जबरदस्त भागीदारी करने जा रहे हैं।

    सवाल – आपके राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के बयान के बाद स्मृति ईरानी की सक्रियता चर्चाओं में है, इसको आप कैसे देखते हैं…?

    जवाब – स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। बड़ी-बड़ी बातें की उन्होंने, उन्हें लगा राहुल गांधी अमेठी छोड़ देंगे, यहां से चुनाव नही लड़ेंगे। लेकिन राहुल गांधी का घर का रिश्ता है, परिवार का रिश्ता है। मैं जब प्रांतीय अध्यक्ष था तब 12 जिलों में एक जिला अमेठी मेरे पास था। मैं एक नही दर्जनों बार गया। तब लोग कहते थे “राहुल जी को लेकर आइए भइया” ।

    राहुल गांधी ने चुनाव जीतने के लिए झूठ नहीं बोला, जैसे स्मृति ईरानी ने मंच से कहा था 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी। कमल का बटन दबाओ मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और मैं यहां से जीत कर जाऊंगी। क्या कोई उनसे जाकर कोई पूछेगा कि क्या 13 रुपए में चीनी मिली है या नहीं। या फिर वह चीनी गई कहां…? लोग अब जागरूक हो गए हैं। वह उनकी झूठी बातों में आने वाले नहीं हैं।

    जनता इनका इलाज करने वाली है। इसीलिए यह लोग परेशान हैं। उनको अब इस बात का एहसास हो गया है, कि जनता का मन मिजाज बदल चुका है और अब वह लोग अपने भाई को, अपने बेटे को चुनाव जिताएंगे। आज अमेठी में मेरा चार जगह स्वागत हुआ है। हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया है।

    सवाल – आपने राजनीति में लंबा संघर्ष किया है। आपको जेल भी जाना पड़ा, लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं, ऐसे में कितनी सीटें जीतने का लक्ष्य आपने तय किया है।

    जवाब – मैं पहले से कुछ नहीं कहना चाहता हूं। जैसे भाजपा वाले बोलते हैं। 200 प्लस, 300 प्लस। हम आने वाले 15 से 20 दिनों में तय करेंगे, कि हमारी लड़ाई किस तरह होगी। आपको इसका असर सड़कों पर दिखेगा। हम इतना जरूर कहेंगे, कि 2009 में कांग्रेस का जो परफॉर्मेंस था, वही इस बार दोहराया जाएगा।

    सवाल – इंडिया का गठबंधन चल रहा है, एनडीए के खिलाफ। कांग्रेस पार्टी कितने प्रमुख चेहरों को चुनाव मैदान में उतारेगी?

    जवाब – यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। हमसे जो राय मांगी जाएगी हम उसमें सहयोग करेंगे।सवाल – कांग्रेस संगठन में विस्तार की रूपरेखा कब तक तय होगी, जवाब – अगले महीने में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सभी पदों पर पदाधिकारी को तैनात किया जाएगा। सितंबर महीने में बदलाव देखने को मिलेगा।

    सवाल – घोसी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, लेकिन कौन जीत दर्ज करेगा…?

    जवाब – यह परिस्थितियों पर तय होगा। वर्तमान के जो विधायक थे वह समाजवादी पार्टी से थे। उससे पहले भाजपा में थे, उसके पहले बसपा में थे। उम्मीद है इस बार वहां पर जनता अच्छा निर्णय करेगी।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.