कानपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
उन्नाव के दो स्लाटर हाउस से गोश्त की सप्लाई।
कानपुर शहर में 10 दिनों बाद बुधवार से भैंस के मीट की सप्लाई शुरू कर दी गई है। 20 अगस्त 2023 से उन्नाव से आने वाला भैंस का गोश्त की सप्लाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस पर बंद कर दी गई थी। लेकिन अब दो मीट निर्यातक कंपनियां गोश्त सप्लाई दुकानदारों को बेचने के लिए सप्लाई कानपुर में करेंगे। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अनुमति दे दी है।
स्लॉटर हाउस कंपनियों से गोश्त की सप्लाई शुरू हो गई
कानपुर शहर में भैंस के गोश्त की खपत तकरीबन 15 से 20 टन प्रतिदिन की है। गोश्त बेचने वाली तकरीबन 273 लाइसेंसी दुकान कानपुर में है। दुकान पिछले 10 दिनों से बंद थी। प्रतिदिन लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था। लेकिन बुधवार से उन्नाव की स्लॉटर हाउस कंपनियों से गोश्त की सप्लाई शुरू हो गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो स्लाटर हाउस को अनुमति दी है। वह कानपुर शहर के दुकानदारों को गोश्त सप्लाई करें।
2017 में अवैध स्लॉटर हाउस बंद कराए गए थे
जमीयत उल कुरैश गरीब नवाज के अध्यक्ष दिलशाद अहमद कुरैशी ने बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति मिली है। उन्होंने बताया कि 2017 में जब अवैध स्लॉटर हाउस बंद कराए गए थे। तो कुरैशी समाज ने शहर में उन्नाव से गोश्त सप्लाई कराए जाने को लेकर लगातार संघर्ष किया था। उन्होंने कहा शहर में पकाकर गोश्त बेचने वाले छोटे दुकानदार भी काफी संख्या में परेशान थे।
लगाई रोक 29 अगस्त 2023 को हटा दी
उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन नियंत्रण बोर्ड के मीट प्रोसेसिंग अधिकारी घनश्याम द्वारा उन्नाव से कानपुर की जाने वाली मीट सप्लाई जो 21 अगस्त 2023 को बन्द कर दी गई थी। वह 29 अगस्त 2023 को हटा दी गई। काफ़ी प्रयासों के बाद जब 9 दिन आपूर्ति बन्द रही तब 2017 में जो पत्र तत्कालीन ज़िलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के आदेश पर तत्कालीन अपर जिलाधिकारी केपी सिंह ने पत्र संख्या 133.134.135 खाद्य) कच्चा मांस/आपूर्ति/2017 दिनांक 2 जून 2017 को शहर काजी मरहूम मंजूर अहमद मजहरी। मरहूम आलम रज़ा नूरी व मरहूम रियाज अहमद हाशमती साहब की सरपरस्ती में व संभ्रांत लोगों की देखरेख में जमीअतुल कुरैश गरीब नवाज के नेतृत्व में आज तमाम प्रयासों के बाद उसी पत्र के आधार पर पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारी घनश्याम ने 21 अगस्त को लगाई रोक 29 अगस्त 2023 को हटा दी। जिससे कानपुर में मांस की आपूर्ति फिर से शुरू हो गया।