Tuesday, November 28, 2023
spot_img
More

    Latest Posts

    इटावा में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद: बोले- कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक थे, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए नवोदय की स्थापना की

    इटावा41 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव और प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए।

    इटावा में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यालय पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी और उनको तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

    प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा आज हम ऐसे नेता का जयंती मना रहे हैं। जिन्हें देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति का जनक कहा जाता है। राजीव जी की सोच थी कि देश के युवा वर्ग को आगे ले जाने के लिए कंप्यूटर और विज्ञान की शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने सरकारी बजट में इसके लिए बजट को भी बढ़ाया था। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से पूरे देश में जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की थी।

    पंचायती राज व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया
    जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने गांव को शासन और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था लागू करने का बड़ा फैसला लिया था। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायत को ज्यादा से ज्यादा अधिकार दिए उनका मानना था कि ग्राम पंचायत को वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा को है।

    शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में ही वोट देने का अधिकार दिया। उन्होंने वोटिंग की उम्र 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष की थी। आज 18 वर्ष के करोड़ों युवा भी सांसद-विधायक से लेकर अन्य निकायों में जनप्रतिनिधियों को चुन सकते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था में उन्हें आरक्षण देने का काम राजीव गांधी जी ने किया था।

    कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि ।

    कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि ।

    ये लोग रहे मौजूद
    गोष्ठी में आरबी सिंह पाल, करन सिंह राजपूत, सतीश नगर सुरेंद्र सिंह चौहान, रामजीवन कुशवाहा, वाचस्पति दुबे, महेश कटारे चंद्रशेखर यादव, लालमन बाथम, राकेश राठौर, आसिफ जादरान, प्रदीप दोहरे, धीरेंद्र अवस्थी, आसाराम कठेरिया, अंजू वर्मा, श्याम सिंह कुशवाहा, बृजेश राठौर, वीरेंद्र कुशवाहा, देवेश कुमार, सचिन संखवार, सुमित यादव, विनोद वर्मा, अनिल दीक्षित, मुबारक अली,आदि लोग उपस्थित रहे।



    Source link

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.